आजमगढ़ : किराए के कमरे में फांसी पर लटका मिला एमआर का शव

आजमगढ़ : किराए के कमरे में फांसी पर लटका मिला एमआर का शव

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
             सिधारी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहे बलिया निवासी एक एमआर (दवा प्रतिनिधि) ने गमछे के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद बलिया निवासी रानू तिवारी एक प्राइवेट दवा कंपनी में बतौर एमआर काम करता था। वह सिधारी क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार को एमआर का कमरा दिन भर बंद था। शनिवार की सुबह भी कमरा नहीं खुला तो सामने के कमरे में रहने वाले एक वकील को कुछ संदेह हुआ। इसी दौरान रानू का एक मित्र एमआर भी आया। उसने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कमरा नहीं खुला। इस पर साथी एमआर ने जब एक झरोखे से अंदर झांका तो अंदर रानू को गमछे के सहारे लटकता देख उसके होश ही उड़ गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह दरवाजा को तोड़ कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Previous articleरायबरेली : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से लूटा 8 लाख का आभूषण 
Next articleजौनपुर : बीमारी के चलते पत्नी की मौत से आहत पति ने लगाई फांसी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?