आजमगढ़ : कुख्यात कुंटू सिंह और माफिया मुख्तार अंसारी के चार गुर्गों की खुली हिस्ट्रीशीट
आजमगढ़। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 कुख्यात अपराधी कुंटू सिंह और माफिया मुख्तार अंसारी के आपराधिक साम्राज्य पर लगाम लगाने को लेकर आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर कुंटू और मुख्तार के चार गुर्गों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जीयनपुर कोतवाली पुलिस की संस्तुति पर प्रदेश के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू के दो गुर्गों सूफियान निवासी समुद्रपुर और मोहसिन उर्फ टीपू निवाास अतरकच्छा की हिस्ट्रीशीट खेली गई है।
उन्होंने बताया कि सूफियान पर हत्या के प्रयास और मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। वहीं मोहसीन पर चार मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें मारपीट और रंगदारी आदि के मामले शामिल हैं। मोहसीन पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। वहीं बरदह थाना पुलिस की संस्तुति पर माफिया मुख्तार के सहयोगी मॉज खान निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरहद व फखल जमा खां निवासी मोहम्मदपुर फेटी की हिस्ट्रीशीट खोली गई। मॉज पर हत्या, मारपीट के चार और फखल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों पर भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। इन चारों अभियुक्तों की सतत निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई है।