आजमगढ़ : घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ : घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
              सिधारी थाने पर बृहस्पतिवार को एक महिला ने तहरीर दिया कि 26 अक्टूबर की रात गांव का ही शमीम उसके घर की दीवार फांद कर घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने व शोर मचाने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने नामजद अभियुक्त शमीम को छतवारा चौराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleआजमगढ़ : लूट, हत्या, अवैध असलहा फैक्ट्री संचालक व गोवध से संबंधित 21 की खुली हिस्ट्रीशीट 
Next articleरायबरेली : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से लूटा 8 लाख का आभूषण 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?