आजमगढ़ : चेन स्नैचर गिरोह के सदस्य पर 25 हजार का इनाम घोषित
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं में शामिल चेन स्नेचरों की पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया वहीं एक अभियुक्त फरार चल रहा है। चेन स्नेचरों पर एसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार का इनाम घोषित किया।एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शहर के बागेश्वर नगर, कठवापुल, हरवंशपुर आदि क्षेत्रों में टहलने निकलने महिलाओं से चेन स्नेचिंग की कई घटनाएं हुई हैं।

















