पुलिस चौकी का कथित वीडियो वायरल, सिपाही पर नशे में हंगामा करने का आरोप

पुलिस चौकी का कथित वीडियो वायरल,सिपाही पर नशे में हंगामा करने का आरोप

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              जिले के केराकत क्षेत्र स्थित सरकी पुलिस चौकी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक सिपाही पर शराब के नशे में चौकी परिसर में हंगामा करने का आरोप लगाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि सिपाही का चौकी पर खाना बनाने वाले व्यक्ति से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी हुआ।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई,मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।हालांकि,वायरल वीडियो की स्वतंत्र रुप से पुष्टि नहीं हो सकी है।इसलिए वीडियो में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।फिलहाल अधिकारियों की जांच रिपोर्ट और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
Previous articleथाने पर किन्नरों का हंगामा, दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का केस 
Next articleरजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?