पुलिस ने तीन हत्याओं के आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा

पुलिस ने तीन हत्याओं के आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा

प्रयागराज। 
तहलका 24×7 
             प्रयागराज पुलिस ने तीन लोगों की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।आरोपी पर अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार,पूछताछ में आरोपी ने वारदात की वजह पत्नी के चरित्र पर शक और उसके एक युवक के संपर्क में होने की आशंका बताई।पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी वाराणसी के नदेसर क्षेत्र का निवासी है और उसकी दो बेटियां हैं।पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के अन्य लोगों के संपर्क में होने का शक था।उसका आरोप है कि समझाने के बावजूद पत्नी का शाहगंज निवासी एक युवक से संपर्क बना रहा।आरोपी के अनुसार,3 अगस्त को उसकी पत्नी बिना बताए घर से शाहगंज चली गई।
बाद में उसने वीडियो कॉल कर अपनी मौजूदगी दिखाई।
इससे आक्रोशित होकर आरोपी रात में शाहगंज पहुंचा और उस कमरे में घुस गया जहां उसकी पत्नी मौजूद थी।पुलिस के अनुसार आरोपी ने कमरे में रखे छोटे गैस सिलेंडर से पहले अपनी पत्नी के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
बीच बचाव करने आए युवक और उसकी पत्नी पर भी उसने सिलेंडर से हमला कर दिया,जिससे तीनों की मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपी के दावों की स्वतंत्र रुप से जांच की जा रही है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleएसपी के आदेश पर तीन महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज, पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप
Next articleथाने पर किन्नरों का हंगामा, दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का केस 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?