पूर्वांचल में सड़क हादसों में जौनपुर सबसे आगे, जून में 80 दुर्घटनाओं में 44 की मौत

पूर्वांचल में सड़क हादसों में जौनपुर सबसे आगे,जून में 80 दुर्घटनाओं में 44 की मौत

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
                पूर्वांचल के दस जिलों में जून माह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में जौनपुर पहले स्थान पर रहा।जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में जून में कुल 80 सड़क दुर्घटनाएं हुईं,जिनमें 44 लोगों की मौत हो गई,जबकि 52 लोग घायल हुए।आंकड़ों के मुताबिक दूसरे स्थान पर आजमगढ़ रहा,जहां 71 सड़क दुर्घटनाओं में 47 लोगों की मौत हुई और 61 लोग घायल हुए।
इसके अलावा वाराणसी में 63, मीरजापुर में 49, सोनभद्र में 40,गाजीपुर में 36,बलिया में 36,मऊ में 32,भदोही में 26 तथा चंदौली में सबसे कम 21 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश सड़क हादसों के पीछे यातायात नियमों की अनदेखी, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करना तथा ओवरस्पीडिंग प्रमुख कारण हैं।लगातार चालान की कार्रवाई के बावजूद कई वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे, जिससे हादसों में कमी नहीं आ रही है।
इस बीच सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यातायात पुलिस को आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है।इस वाहन में लगी स्वचालित स्पीड रडार प्रणाली के माध्यम से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।यातायात विभाग का मानना है कि इससे तेज रफ्तार पर अंकुश लगेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
Previous articleअस्पताल में दर्ज सही नाम पता, फिर भी नहीं पिघला अपनों का दिल, 72 घंटे से मोर्चरी में पड़ा है युवक का शव
Next articleसड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत, साथी की भी गई जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?