आजमगढ़ : ट्रैक्टर के हल में फंस कर आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत 

आजमगढ़ : ट्रैक्टर के हल में फंस कर आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत 

देवगांव। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
             कोतवाली क्षेत्र के कूड़ेभार गांव में शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर के हल में फंस कर एक आठ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कूड़ेभार गांव निवासी संजय यादव का 8 वर्षीय पुत्र सार्थक यादव शुक्रवार की शाम घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर खेत के जुताई के लिए जा रहा था।
रास्ता सकरा होने के चलते सार्थक ट्रैक्टर के पीछे लगे हल में फंस गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीकरगढ़ लालगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बालक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। दो भाई बहनों में वह दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Previous articleजौनपुर : बीमारी के चलते पत्नी की मौत से आहत पति ने लगाई फांसी 
Next articleजौनपुर : संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत थे स्व. लक्ष्मी शंकर यादव- रमेश चंद्र मिश्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?