आजमगढ़ : दिल्ली में लव मैरेज, आठ साल बाद यहां किया निकाह

आजमगढ़ : दिल्ली में लव मैरेज, आठ साल बाद यहां किया निकाह

# दगाबाजी की भनक लगते ही दिल्ली वाली पहुंची आजमगढ़, और फिर….. 

आजमगढ़। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
               जिले के रहने वाले एक युवक ने पहले दिल्ली में एक युवती से प्रेम विवाह किया। लगभग आठ साल तक वहां उसके साथ रहा। हाल ही में वो अचानक आजमगढ़ आया और किसी दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इस दगाबाजी की भनक प्रेमिका को हुई तो वो दिल्ली से आजमगढ़ पहुंच गई। उसके डर से आरोपी ने अपने परिजनों के साथ उसके अपहरण का प्रयास किया। किसी तरह से बचकर निकली युवती बरदह थाने पर पहुंची। उसने प्रेमी, पूर्व प्रधान समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुटी है।
गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र की युवती दिल्ली में रहती है। वहां आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी मो. अशरफ से उसका प्रेम संबंध हो गया। दोनों लगभग आठ साल तक साथ रहे। युवती के अनुसार, अशरफ के कहने पर वह दो बार गर्भपात करा चुकी है। इस बीच अशरफ काम का बहाना बनाकर दिल्ली से आजमगढ़ अपने गांव आ गया। यहां उसने 12 नवंबर को दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इसकी जानकारी होने पर युवती दिल्ली से आजमगढ़ आ गई। वह युवक के घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसके अपहरण का प्रयास हुआ। किसी तरह वह बरदह थाने पहुंची और अशरफ समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी। एसओ संजय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
Previous articleअयोध्या : वीभत्स ! रात भर कुत्ते नोंचते रहे लावारिस अधेड़ के शव को, दोनों आंखें गायब
Next articleगोंडा : झाड़-फूंक के बहाने महीनों से मौलवी महिला से करता रहा दुष्कर्म, बेटी पर भी थी बुरी नीयत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?