आजमगढ़ : परिजनों ने मुड़वाया लैला-मजनूं के बाल, दिन-भर होती रही चर्चा 

आजमगढ़ : परिजनों ने मुड़वाया लैला-मजनूं के बाल, दिन-भर होती रही चर्चा 

दीदारगंज।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को विवाहित प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया और दोनों का सिर मुंडवा दिया। प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी युगल दोनों विवाहित है और कई बच्चों के मां-बाप भी हैं। वह कई बार फरार भी हो चुके है। दोनों के बाल मुड़ाने की घटना इस दिन क्षेत्र में चर्चा का विषयों रही।प्रेमिका की उम्र 35 साल है और वह कई बच्चों की मां है। कई वर्षों से उसका गांव के ही एक 38 वर्षीय युवक से प्रेम चल रहा है। उसके साथ वह पूर्व में कई बार घर छोड़ कर भाग भी चुकी है।
एक सप्ताह पूर्व परिजन उसे घर लाए और पंचायत में दोनों ने अब अपने-अपने घर रहने की बात पर सहमति भी जताई। बावजूद इसके प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलने से बाज नहीं आए। इससे नाराज होकर प्रेमिका के परिजनों ने रविवार को प्रेेमी युगल को एक साथ पकड़ लिया और दोनों का बाल मुंडवा दिया। इस बीच जानकारी होने पर दीदारगंज थाना पुलिस गांव में पहुंच गई और प्रेमी युगल को लेकर थाने पहुंची। जहां प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला द्वारा नामजद किए गए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Previous articleजौनपुर : मछलीशहर थाने से काटकर 21 गांवों को नव सृजित थाने तेजीबाज़ार में किया गया शामिल 
Next articleआजमगढ़ : नौकर ने किया मालिक की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी नौकर गिरफ्तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?