26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

आजमगढ़ : फरियादी से पैरवी के नाम पर 65 हजार वसूलने वाले दो दलाल गिरफ्तार

आजमगढ़ : फरियादी से पैरवी के नाम पर 65 हजार वसूलने वाले दो दलाल गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
            निजामाबाद के थाना प्रभारी को पैरवी के लिए देने के नाम पर 65 हजार रुपये की वसूली की गई थी। शनिवार को इसका आडियो वायरल होने पर एसपी ने संज्ञान में लिया। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और फरियादी का पैसा वापस कराया। इस सिलसिले में दो दलालो को गिरफ्तार किया गया है।निजामाबाद कस्बा के तेेलीपुर निवासी मतीन अहमद की जमीन का विवाद पड़ोसी से चल रहा था। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दलाल सक्रिय हो गए।

पुलिस में पैरवी करने के नाम पर त्रिमुहानी गांव निवासी रामेश्वर उर्फ बबलू दुबे व साकिब निवासी तेलीपुर ने मामले की पैरवी करने के नाम पर 65 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी मतीन के जमीन में चहारदीवारी का निर्माण नहीं शुरू हो पाया। इस बीच मतीन का एक 65 हजार रुपये के लेन-देन का आडियो वायरल हो गया। बात एसपी तक पहुंच गई। उसके बाद निजामाबाद पुलिस सक्रिय हुई और मतीन की तहरीर पर शनिवार को साकिब व रामेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शाम तक पुलिस ने मतीन का पूरा पैसा वापस करवा दिया। रविवार को पुलिस ने रामेश्वर व साकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37195658
Total Visitors
683
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This