आजमगढ़ : फूलपुर के साथ हो रहा है सौतेला व्यवहार
# अघोषित बिजली कटौती से हलकान लोगों में बढ़ रहा है आक्रोश
फूलपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली विद्युत आपूर्ति में लगातार हो रही भीषण कटौती के चलते उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सरायमीर और गद्दोपुर में 24 घंटे आपूर्ति की जा रही है जबकि फूलपुर में मात्र 16 घंटे ही दी जा रही है। फूलपुर उपकेंद्र के साथ सौतेले व्यवहार से ग्रामीणों काफी नाराज हैं। इनकी नाराजगी को देख अवर अभियंता ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर फूलपुर उपकेंद्र पर 24 घंटे आपूर्ति करने की मांग की है।

ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के लिए 10 एमवीए के दो पावर परिवर्तक लगाए गए हैं। इन पावर परिवर्तकों से अंबारी, वेस्ट और नार्थ फीडर पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। जिस पर 210 एम्पीयर, 170 एम्पीयर और 230 एम्पीयर कुल 610 एम्पीयर का लोड है। प्रोटक्शन वीसीबी पैनल 33 केवी न होने के कारण फ्यूज पर आधारित है। पावर परिवर्तकों की सुरक्षा के लिए बारी-बारी से फीडरों को रोस्टिग करके चलाना पड़ रहा है। विगत एक माह से दिन में चार घंटे से अधिक समय के लिए लोड 132 केवी फूलपुर से खोल दिया जा रहा है। इसके कारण सप्लाई आने पर अचानक लोड बढ़ जा रहा है और फीडर की वीसीबी मशीन ट्रिप हो जा रही है। आपूर्ति मानक के अनुसार न होने से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। वहीं फूलपुर से सटे सरायमीर और गद्दोपुर के 33 केवी पर 24 घंटे आपूर्ति दी जा रही है।

















