26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

आजमगढ़ : फूलपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था सामूहिक धर्मांतरण का खेल 

आजमगढ़ : फूलपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था सामूहिक धर्मांतरण का खेल 

# पुलिस ने मौके पर से धार्मिक पुस्तक व तंत्र-मंत्र का सामान किया बरामद

फूलपुर।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
                    तहसील क्षेत्र में प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। गोबरहां गांव की दलित बस्ती में प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की कवायद में जुट गई है।
गोबरहां गांव की दलित बस्ती निवासी हरखू के घर प्रार्थना सभा आयोजित थी। आरोप है कि प्रार्थना सभा में लोगों को धर्म परिर्वतन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। एक कमरे में 20 से ज्यादा महिलाएं मौजूद थीं। उन्हें इसाई धर्म के बारे में बताकर दुख से छुटकारा पाने के लिए धर्म अपनाने को कहा जा रहा था।
इसकी सूचना किसी ने फोन पर पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रार्थना सभा के दौरान छापा मारा किया। इस दौरान हरखू के घर पर 20 महिलाएं और छह पुरुष मिले। मौके पर तंत्र-मंत्र करने के सामान, धार्मिक पुस्तक, बोतल बंद पानी आदि सामान भी बरामद किया गया। कमरे में तंत्र-मंत्र का खेल चल रहा था। महिलाओं की झाड़-फूंक की जा रही थी।
जिले में धर्म परिवर्तन के मामले पहले भी आ चुके हैं। कई जगह पुलिस ने छापा मार कर धर्म परिवर्तन कराने वालों को गिरफ्तार किया है। 12 से अधिक लोगों को पुलिस धर्म परिवर्तन करानेे के आरोप में जेल भेज चुकी है। इसके बाद भी सिलसिला जारी है। फूलपुर कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर धार्मिक पुस्तक व तंत्र मंत्र का सामान बरामद हुआ है। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37194775
Total Visitors
775
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This