आजमगढ़ : मंदिर से मुकुट समेत एक लाख का सामान चोरी

आजमगढ़ : मंदिर से मुकुट समेत एक लाख का सामान चोरी

लालगंज।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव स्थित रुद्राणी माता मंदिर से शनिवार की रात चोर चांदी का मुकुट समेत एक लाख का सामान चुरा ले गये। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुजारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बीते 24 अगस्त की रात भी इसी मंदिर में चोरी हुई थी।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव में रुद्राणी माता का मंदिर है। शनिवार की रात चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर माता का चांदी का मुकुट, सोने की दो आंखें, सोने की बिंदी, 28 किग्रा का घंटा, 10 छोटे-छोटे घंटे, लगभग 7 किलो का एक बड़ा तांबे का गगरा चुरा ले गये।

रविवार की सुबह पुजारी भरथरी तिवारी मंदिर गए तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर माताजी का मुकुट, बिंदी, आंख भी प्रतिमा पर नहीं मिली। पुजारी ने इसकी सूचना तुरंत चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार उमाकांत शुक्ला व डायल 112 को दी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि बीते 24 अगस्त की रात भी मंदिर से चोरी हुई थी। चोर सब सामान उठा ले गये थे। ग्रामीणों की सहयोग से पुन: लगाया गया था।
Previous articleकानपुर : पांडु नदी पुल के नीचे जंजीर से बंधे युवक को पुलिस ने छुड़ाया
Next articleआजमगढ़ : आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने का आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?