आजमगढ़ : मानकों को पूरा किए बगैर नहीं चलेंगे कोचिंग सेंटर

आजमगढ़ : मानकों को पूरा किए बगैर नहीं चलेंगे कोचिंग सेंटर

सगड़ी।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर तहसील में संचालित कोचिंग सेंटरों की जांच हो रही है। जांच के दौरान कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।जांच में कोचिंग सेंटर के भवन, छात्रों के बैठने की व्यवस्था, सीसी टीवी कैमरा, पंजीकरण, छात्रों की संख्या, अध्यापकों की संख्या और उनकी योग्यता सहित विभिन्न बिंदुओं का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन की जिम्मेदारी क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने शुक्रवार को चिल्ड्रेन कोचिंग सेंटर अजमतगढ़ और लक्ष्मी कोचिंग सेंटर इसरहा की जांच की। जांच के दौरान भवन की माप की गई। छात्रों की संख्या, उनके बैठने की व्यवस्था और पंजीकरण की भी जांच की गई। संबंधित अभिलेखों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने बताया कि सूचीबद्ध तरीके से कोचिंग सेंटरों की जांच विभिन्न पहलुओं पर की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच के उपरांत सौंप दी जाएगी। उसके बाद इन सेंटरों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सगड़ी तहसील के चारों ब्लॉक के अलग-अलग जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच कराई जा रही है।
Previous articleसुल्तानपुर : जानलेवा हमले के चार दोषियों को 10 वर्ष की कैद
Next articleआजमगढ़ : 120 पुड़िया हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?