36.7 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

आजमगढ़ : मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, नौ लोग घायल

आजमगढ़ : मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, नौ लोग घायल

सगड़ी।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में रविवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर चले लाठी-डंडा से नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स व अधिकारी मौके पर पहुंचे घायलों को अस्पताल भेजा। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।अंजान शहीद गांव के दलित बस्ती निवासी दुर्जन के घर धान की कुटाई होनी थी। गांव का ही मुमताज अपनी धान कूटने की मशीन लेकर दुर्जन के घर जा रहा था।रास्ते में दलित बस्ती निवासी अरविंद ने मुमताज से कहा कि बिजली के गए तार को बचा कर मशीन लेकर जाना।

इस पर मुमताज ने कहा कि उसने तार बचाने का ठीका नहीं लिया है। इसी बात को लेकर अरविंद व मुमताज में कहासुनी हो गई। मुमताज ने अपने घर पर फोन कर दिया तो कुछ ही देर में उसके घर के छह लोग बाइक से लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। मुमताज पक्ष के लोगों ने अरविंद के साथ ही उसके घर के लोगों पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में अरविंद (25), धर्मेंद्र (40), संजय (30), लीलावती (55), सीमा (16), भीम (17), श्यामलाल (26), प्रहलाद (50) व विजय (17) घायल हो गए। मारपीट की जानकारी होते ही जीयनपुर कोतवाली के अलावा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व सीओ महेंद्र शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। सभी घायलों को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया जहां धर्मेंद्र की हालत गंभीर है। घटना के बाद हमलावर मौके से भागे हुए हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37239443
Total Visitors
790
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बसपा सुप्रीमो के खिलाफ बयान पर घिरे कांग्रेस अध्यक्ष, केस दर्ज 

बसपा सुप्रीमो के खिलाफ बयान पर घिरे कांग्रेस अध्यक्ष, केस दर्ज  भिंड, मध्यप्रदेश। तहलका 24x7               ...

More Articles Like This