आजमगढ़ : युवती को फंसाने के लिए खुद के अपहरण की रची साजिश
महराजगंज।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र में अपहरण के एक फर्जी मामले का पुलिस ने खुलासा किया। साजिश रचने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक युवती को फंसाने के लिए युवकों ने अपने ही अपहरण की साजिश रची थी।

29 अगस्त को बिलरियागंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी कि उसका पुत्र 20 अगस्त को सरदहा बाजार गया था, तब से लापता है। संभवत: उसका अपहरण हो गया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना में अपहरण की कहानी झूठी निकली और प्रकाश में आया कि संदीप एक लड़की से प्यार करता था। उसकी कहीं और शादी हो गई थी। इसके बाद भी वह लड़की से बात करना चाहता था लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया। इसलिए उसने लड़की को फंसाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी।


















