आजमगढ़ : रेलवे की वेबसाइट हैक कर टिकट की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार 

आजमगढ़ : रेलवे की वेबसाइट हैक कर टिकट की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार 

आजमगढ़। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
                 वेबसाइट हैक कर कंफर्म टिकट निकालने के आरोप में सीआईबी (अपराध सूचना शाखा) व आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम ने बुधवार को सुरैना बाजार से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से ई-टिकट व उपकरण बरामद किए।
जानकारी के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी प्रदीप गुप्ता सुरैना बाजार में प्रदीप कंप्यूटर एवं जनसेवा केंद्र के नाम से दुकान चलाता है। बुधवार को सवा तीन बजे अपराध सूचना शाखा वाराणसी के अभय कुमार राय व आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद्र मीना व उनकी टीम ने सुरैना बाजार में स्थित प्रदीप गुप्ता की दुकान पर छापा मारा।पुलिस ने रेल ई-टिकटों के अवैध कारोबार के जुर्म में हिरासत में ले लिया।
आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विभिन्न फर्जी व्यक्तिगत आईडी से सॉफ्टवेयर की मदद से आरक्षित रेल ई-टिकट बनाकर जरूरतमंद ग्राहकों को किराए से 400 से 500 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था। उसके कंप्यूटर से कुल 281 आईडी मिली हैं।
जिसमें 41 सक्रिय हैं। अभियुक्त के पास से तीन लाइव तत्काल रेल ई-टिकट बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत करीब 5406.50 रुपये एवं 16 पुराना रेल ई टिकट बरामद किये गये हैं। जिसकी कीमत 14323.97 रुपये है। उसके पास से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर व माउस मिले। उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपी से प्रतिबंधित साफ्टवेयर भी पाया गया। जिसकी मदद से वह वेबसाइट हैक कर कंफर्म ई-टिकट बनाता था।
Previous articleजौनपुर : ईंट लदे ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत 
Next articleप्रयागराज : डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह चढ़ा दिया मुसम्मी का जूस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?