आटो से टकराई दर्शनार्थियों की कार

आटो से टकराई दर्शनार्थियों की कार

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका न्यूज नेटवर्क
                    अयोध्या से काशी जा रहे दर्शनार्थियों की कार बीती रात खेतासराय कस्बा में सड़क किनारे खड़ी ऑटो से भिड़ं गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो एक दीवार को तोड़ते हुए बगल के मकान में जा घुसी। कार में आगे बैठे लोग एयरबैग के चलते बाल बाल बच गए। हादसे की खबर लगते ही तीन  बजे भोर में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को कार में से बाहर निकलवाया।
औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद निवासी अमित त्यागी अपनी मारुति सुजुकी कार से अपने माता-पिता, पत्नी और एक बच्चे के साथ
अयोध्या दर्शन गए थे। वहां से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी जा रहे थे।शाहगंज जौनपुर नेशनल हाईवे के खेतासराय कस्बा के जोगियाना मोहल्ला में सोमवार की भोर में तीन बजे पहुंचते ही सड़क पर खड़ी कबाड़ी चिराग जोगी पुत्र अज्जू जोगी की ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई।कार की स्पीड इतनी तेज थी की ऑटो बगल में रमेश मौर्य के मकान की दीवार तोड़ते हुए उनके घर में घुस गई।
इस दौरान जौनपुर की तरफ से शाहगंज जा रहा डम्फर गाड़ी आ गया।डम्फर की तेज रोशनी से कार चालक  की आंखें चुधियां गई और वह बाएं खड़े ऑटो में टक्कर हो गई।संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे वाहन खड़ी करने वालों को चिन्हित करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजनसुनवाई एप पर गलत सूचना देकर निस्तारण का आरोप
Next articleपुराने बाउंडरी वाल को ही रंग रोगन कर नया दिखाने पर नाराज ग्रामीणों ने रोका काम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?