आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
सिंधोरा पुलिस ने गत दिनों प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली प्रेमिका के मामले आरोपित प्रेमी जयहिंद पाल को मरुई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आत्महत्या के लिए उकसाने के वांछित अभियुक्त जयहिन्द पाल पुत्र धर्मराज पाल निवासी ग्राम मरुई को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया कि अभियुक्त जयहिंद पाल और मृतका दोनों एक ही गांव के निवासी थे। उनके बीच प्रेम संबंध था, वे लगभग एक वर्ष से आपस में बातचीत कर रहे थे। अभियुक्त द्वारा विवाह से इनकार किए जाने तथा अभियुक्त के पिता द्वारा उसके विवाह के लिए अन्य स्थान पर लड़की देखने जाने की बात सुनकर, मृतका ने आहत होकर 22 जून को अभियुक्त के घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता के तहरीर पर सिंधोरा पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया था।















