33 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

आरके सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व सुबोध कांत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर महासभा ने जताया हर्ष

आरके सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व सुबोध कांत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर महासभा ने जताया हर्ष

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर की एक आवश्यक बैठक जिला संगठन सचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार के रुहट्टा आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने किया संचालन जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने किया।
बैठक में रविन्द्र किशोर सिन्हा उर्फ आरके सिन्हा राज्यसभा सांसद एवं एसआईएस ग्रुप के चेयरमैन को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया और लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इन्द्रसेन श्रीवास्तव मुन्ना ने कहा कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री ने देहरादून में राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से आर के सिन्हा बाबूजी को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा करने पर देश भर में ख़ुशी की लहर है।
देश भर की लगभग 4 दर्जन कायस्थ समाज एवं कायस्थ महासभा की संस्थाओं ने आर के सिन्हा एवं सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने अपने संस्था का विलय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में कर दिया और लोगों ने कहा कि अब आर के सिन्हा व सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में भारत के साथ साथ पूरे विश्व में कायस्थ महासभा को मजबूत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि आर के सिन्हा व सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन कायस्थ महासभा अपनी ऊंचाई को हासिल कर रहा है। आज महासभा की राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान है। आर के सिन्हा को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुबोध कांत सहाय को राष्ट्रीय अध्यक्ष होने पर जौनपुर कायस्थ महासभा के तरफ से शुभकामनाएं देती है और शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर की धरती पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

कायस्थ महासभा का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आर के सिन्हा राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुबोध कांत सहाय पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री के मनोनयन पर राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव कर्मचारी नेता एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव हाई कोर्ट, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव सभासद, प्रदेश सचिव आलोक वर्मा, प्रांतीय सचिव श्रीकांत वर्मा, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, दयाल सरन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव एडवोकेट, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, ई अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी सुलभ श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, अनुराग सिन्हा, धीरज श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, हरिश चंद श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव खुशबू, डॉ ज्योति दास, इंदु श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, बॉबी श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राकेश चुन्नू श्रीवास्तव, तुषार श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, गुडलक श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37170974
Total Visitors
554
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तीन साल पुराने फर्जी मुकदमे में सजा हुई : धनंजय सिंह

तीन साल पुराने फर्जी मुकदमे में सजा हुई : धनंजय सिंह # मेरी पत्नी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़...

More Articles Like This