आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने बरामद किया 24 बोतल अवैध शराब  

आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने बरामद किया 24 बोतल अवैध शराब  

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान ट्रेन से आरपीएफ व जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिन पर सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर गुरुवार को अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस के कोच संख्या  बी8 में मुखबिर की सूचना पर जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार गुप्ता व आरपीएफ के उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद बहुगुणा की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
जिसमें अमृतसर के बाहोरु थाना क्षेत्र के चाराविंद निवासी करनप्रीत (27) पुत्र बसविंदर सिंह व विशाल सिंह (20) पुत्र रवि सिंह को 24 बोतल रायल स्टैग अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक ने बताया कि शराब बिहार लेकर जा रहे थे। पकड़ी गई शराब की कीमत सत्रह हजार रुपए है। जीआरपी चौकी पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
Previous articleऑपरेशन सिंदूर: समूचा देश गदगद पर कांग्रेस का हाजमा खराब! 
Next articleढाई माह से गायब किशोर की मां के खून, नाखून के सैम्पल डीएनए के लिए भेजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?