आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक व शैक्षणिक समानता के पक्षधर थे बीपी मंडल : राकेश मौर्य

आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक व शैक्षणिक समानता के पक्षधर थे बीपी मंडल : राकेश मौर्य

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सांसद कार्यालय नईगंज में सामाजिक न्याय के प्रतीक, पिछड़ों के मसीहा, बिहार के मुख्यमंत्री रहे व मंडल आयोग के अध्यक्ष बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई।पार्टीजनों ने बीपी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने संविधान सभा के सामने संविधान प्रस्तुत करते हुए कहा था कि आज से हम राजनीतिक लोकतंत्र के युग में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र कायम करना अभी बाकी है। जिस व्यक्ति ने भारत में सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र स्थापित करने का व्यवस्थागत और संस्थागत रास्ता सुझाया वह बीपी मंडल हैं। उनके नेतृत्व में बने कमीशन ने जो 40 सिफारिशें की थीं, यदि वह लागू हो जातीं तो भारत में राजनीतिक लोकतंत्र के साथ सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र भी कायम हो जाता। जिसका सपना डॉ. आंबेडकर ने देखा था।
समाजवाद की परिकल्पना भी यही है कि पीडीए समाज को आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक समानता प्राप्त हो। यही सपना बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, बीपी मंडल ने देखा था। आज उसी सपने को साकार करने के लिए अखिलेश यादव पीडीए समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं।
गोष्ठी को प्रदेश सचिव जयहिंद यादव, राजन यादव, श्यामबहादुर पाल, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, नैपाली यादव, श्याम नारायण बिंद, बरसातू राम सरोज, डॉ. रामसूरत पटेल, डॉ. जंगबहादुर यादव, गंगाराम मौर्य, राजेश यादव, पंडित जितेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
उक्त अवसर पर पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, गुलाब यादव, राजेंद्र पाल धनगर, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, धीरज बिंद, शैलेश यादव, विकास यादव, आनंद मौर्य, गामा सोनकर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleदहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला
Next articleभारी विरोध के बाद पुलिस ने हटाई अम्बेडकर प्रतिमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?