आलू व्यापारी ने मुनीम पर लगाए 35 लाख रुपये के गबन का आरोप

आलू व्यापारी ने मुनीम पर लगाए 35 लाख रुपये के गबन का आरोप

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकियां स्थित नवीन सब्जी मंडी के एक आढ़त व्यापारी द्वारा अपने मुनीम के ऊपर 35 लाख रुपए गबन कर भाग जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है।
बताते हैं कि नवीन सब्जी मंडी के आढ़ती ज्ञानचंद्र अग्रहरि की मंडी परिसर में ज्ञानचंद अश्विनी कुमार नाम से फर्म है। ज्ञानचंद के फर्म पर जमालपुर निवासी अनिल कुमार दस वर्ष से बतौर मुनीम कार्य करता था। आरोप है की मुनीम पिछले कुछ महीनों से रोकड़ खाते में जोड़ की गलती कर रुपये चोरी करता था। छह वर्षो में उसने हिसाब में हेराफेरी करते हुए पैतीस लाख रुपए का गबन कर गया।
ज्ञानचंद के पुत्र सचिन नें बताया कि मुनीम अनिल बहुत ही विश्वसनीय युवक था जो पिछले कई वर्षो से काम करता था। खाते की देखरेख रुपए का देन लेन का कार्य स्वयं करता था। आढ़ती मालिक को उस पर विश्वास था। लेकिन जबसे गबन करने की जानकारी हुई, वह घर छोड़कर फरार हो गया। मोबाइल भी बंद है। पुलिस  को कार्यवाही के लिए तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी सतीश सिंह नें पूछे जाने पर बताया की व्यापारी द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Previous articleप्रेस क्लब के लिए 22 लाख एवं अधिवक्ता भवन के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत
Next articleसाली से शादी के लिए करा दी पत्नी की हत्या, दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?