आवंटित भूमि पर कब्जा पाने के लिए सरकारी दरबारों के चक्कर काटने को मजबूर शहीद सैनिक की विधवा

आवंटित भूमि पर कब्जा पाने के लिए सरकारी दरबारों के चक्कर काटने को मजबूर शहीद सैनिक की विधवा

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               भारतीय सेना के शहीद सैनिक महेन्द्र प्रताप यादव की पत्नी रीता यादव कई वर्षों से आवंटित भूमि पर कब्जा पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं।लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।रीता यादव के पति महेन्द्र प्रताप यादव भारतीय सेना में थे। 8 दिसंबर 1998 को आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए।
शहीद सैनिक के परिजनों को शासन द्वारा गाटा संख्या 117, ग्राम गौसपुर तहसील शाहगंज में भूमि आवंटित की गई थी, जिसपर वर्तमान में दबंग किस्म के लोग जबरन कब्जा जमाए हुए हैं।पीड़िता रीता यादव ने बताया कि उक्त भूमि से कब्जा हटाने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
दबंगों द्वारा उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और मारपीट की आशंका के कारण वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने सोमवार को पुनः जिलाधिकारी को पत्रक देकर मांग की है कि उन्हें उनके नाम आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाया जाए और दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो। शहीद सैनिक की पत्नी के समर्थन में क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने भी प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
Previous articleक्राफ्ट कम्पटीशन में शिशु मंदिर के 55 छात्रों ने किया प्रतिभाग
Next articleसीएमओ ने अस्पताल और कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?