उज्ज्वल का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन, परिजनों में हर्ष

उज्ज्वल का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन, परिजनों में हर्ष

धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के निवासी तेज बहादुर सिंह के पुत्र उज्ज्वल सिंह का चयन उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग 2021 के परीक्षा के रिजल्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है।

क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के मूल निवासी उज्ज्वल सिंह हाई स्कूल की शिक्षा सीता राम इंटर कालेज हनुआडीह मुफ्तीगंज व इंटर मीडिएट, बीए व एमए वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से शिक्षा ग्रहण किये   है। वर्तमान समय मे बीएचयू से पीएचडी कर रहे है। होली के ठीक एक दिन पहले असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उज्ज्वल का चयन होने से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। पिता तेज बहादुर सिंह समेत परिवार के राम प्रसाद सिंह, हरि प्रसाद सिंह, रविन्द्र सिंह, राज बहादुर सिंह, अमर सिंह, अजय सिंह, वैभव सिंह, नीलू सिंह व अप्पू सिंह ने घर पर और आस पास के लोगो को मिठाई खिलाकर बच्चे के चयन पर खुशी जताई।
Previous articleजौनपुर : ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर फूंका मड़हा, दो पक्ष में विवाद
Next articleजौनपुर : मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?