उप-निबंधक कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

उप-निबंधक कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              अधिवक्ता समिति की बैठक बुधवार को अध्यक्ष भोलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उप-निबंधक कार्यालय शाहगंज को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के विरोध में तहसीलदार अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में तहसील परिसर में ही उप-निबंधक कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई। अधिवक्ताओं का कहना था कि कार्यालय स्थानांतरण से आम जनता को भारी असुविधा होगी। प्रतिनिधिमंडल में समिति के पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, लालता प्रसाद यादव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, समर बहादुर सिंह, लालता प्रसाद यादव, रामजी विश्कर्मा, राजीव सिंह व मो. शारिक सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Previous articleविक्षिप्त महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार
Next articleबाइक की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?