उफान पर गोमती नदी, मंदिरों में भरा पानी 

उफान पर गोमती नदी, मंदिरों में भरा पानी 

# गलियों में घुसे बारिश के पानी ने खोली नगर पालिका की पोल, लगातार रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, शहर का हाल बेहाल

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              रविवार की सुबह से लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया, बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। खेतों में धान, मक्का, तिलहन समेत फसलें लहलहा रही हैं और किसानों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।बारिश के चलते गोमती नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ा है, जो अब साढ़े नौ फीट पर पहुंच चुका है।इसका असर गोमती किनारे स्थित धार्मिक स्थलों पर भी देखने को मिल रहा है।
बाबा गोमतेश्वर महादेव मंदिर में नदी का पानी भर गया है। श्रद्धालु जलमग्न रास्तों से होकर शिवलिंग तक पहुंच जलाभिषेक कर रहे हैं।रिमझिम बारिश नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब भी बन गई है। शहर के अधिकांश इलाकों की नालियां चोक होने से बारिश का पानी गलियों और घरों में घुस गया है। कई इलाकों में सड़कें झील बन गई हैं।
इशापुर, ओलंदगंज, परमानतपुर मार्ग, पुरानी बाजार, शाहगंज रोड, रुहट्टा सहित कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आवागमन बुरी तरह प्रभावित है और लोग घुटनों तक भरे पानी में आवाजाही को मजबूर हैं। शहर के कई हिस्सों में सीवर लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के कारण हालात और भी बदतर हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरने से सड़कें धंसने लगी हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। बारिश के कारण एक बार फिर नगर पालिका की लापरवाही उजागर हो गई है। नालियों की समय से सफाई न होने से जल निकासी ठप हो गई है। नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका ने केवल कागजों पर तैयारी की, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।
Previous articleअयान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Next articleबोन पिनिंग कर कबूतर के टूटे पैर का हुआ उपचार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?