एक जुलाई से देश में होंगे 10 बड़े बदलाव

एक जुलाई से देश में होंगे 10 बड़े बदलाव

# पैन कार्ड से लेकर ट्रेन टिकट तक, बंद होगी कई बैंकिंग सुविधाएं

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
               हर महीने की पहली तारीख कुछ नए नियमों के साथ आती है, इस बार भी जुलाई की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आ रही है। रेलवे टिकट बुकिंग, क्रेडिट कार्ड पेमेंट, ऑनलाइन वॉलेट ट्रांजेक्शन और पैन कार्ड जैसे जरूरी कामों के नियम अब बदल रहे हैं। ये छोटे-छोटे बदलाव आपके बजट पर बड़ा असर डाल सकते हैं।सबसे पहले रेलवे टिकट बुकिंग की बात करें तो एक जुलाई से तत्काल टिकट बुक करने का तरीका बदल जाएगा।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक करते समय यात्रियों को मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जब तक यात्री उस ओटीपी को सिस्टम में दर्ज नहीं करेगा, तब तक टिकट को कन्फर्म नहीं माना जाएगा। एक जुलाई से भारतीय रेलवे से यात्रा करना महंगा होने जा रहा है।भारतीय रेलवे ने कुछ टिकटों के दाम बढ़ा दिए हैं।भारतीय रेलवे ने अब नॉन एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में किराया बढ़ाकर एक रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है।वहीं, एसी क्लास में किराया दो रुपये प्रति किलोमीटर होगा।
सरकारी और निजी बैंकों के कुछ नियम बदलने जा रहे हैं, आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ लेनदेन पर लगाए जाने वाले शुल्कों के संबंध में अपने सेवा शुल्क में संशोधन किया है। बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम और शर्तों में बदलाव किया है। एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियमों के अनुसार अगर आप अपने एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके Dream11, MPL और Rummy Culture जैसे गेमिंग ऐप पर हर महीने 10,000 रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं, तो बैंक एक फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लगाएगा।
इसी तरह अगर आप किसी थर्ड पार्टी वॉलेट जैसे Paytm, Mobikwik, Freecharge, Ola Money में एक महीने में 10,000 रुपये से ज्यादा लोड करते हैं, तो एक फीसदी शुल्क लगाया जाएगा। बैंक यूटिलिटी बिल के लिए भी शुल्क लगाने जा रहे हैं। यूटिलिटी बिल बिजली, पानी, गैस, आदि के लिए प्रति माह 50,000 रुपये से अधिक के एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड भुगतान पर एक फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। 15,000 रुपये से अधिक के फ्यूल लेनदेन पर भी एक फीसदी शुल्क लागू होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक एक जुलाई से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम लागू कर रहा है। नए नियमों के अनुसार, भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए सभी क्रेडिट कार्ड भुगतान को संशोधित करना होगा। इस आदेश का असर फोनपे, क्रेड, बिलडेस्क और इंफीबीम एवेन्यू जैसे प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म पर पड़ेगा। सभी क्रेडिट कार्ड भुगतान BBPS के जरिए किए जा सकेंगे। अभी तक सिर्फ आठ बैंकों ने ही BBPS पर बिल भुगतान को एक्टिव किया है। आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों से एटीएम से पैसे निकालने पर शुल्क लेगा।
किसी दूसरे बैंक के एटीएम का तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल करने पर वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपये और गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए 8.5 रुपये का शुल्क लगेगा।अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है और आपको इसके लिए आवेदन करना है, तो अब आधार कार्ड अनिवार्य होगा। सीबीडीटी ने कहा है कि एक जुलाई से नए पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी। एक जुलाई से दिल्ली के पेट्रोल पंप 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों को फ्यूल नहीं बेचेंगे।
यह नया नियम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से आया है और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करना है। जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के नियम बदल रहे हैं, जिसका असर करदाताओं के सभी वर्गों पर पड़ेगा। इन बदलावों के तहत जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में सटीकता और समयबद्धता की आवश्यकता है, ऐसा न करने पर करदाताओं को जीएसटी नोटिस और जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।
Previous articleआकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस की मौत, बाल-बाल बचे चरवाहे
Next articleवक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?