एक सफर मशहूर जुलूस-ए अजा में अंजुमनों ने किया नौहा मातम

एक सफर मशहूर जुलूस-ए अजा में अंजुमनों ने किया नौहा मातम

बड़ागांव।
मो. आसिफ
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के हुसैनाबाद में कर्बला वालों की याद में एक सफ़र को जुलूस-ए-अजा का आयोजन किया गया। जुलूस में लगभग आठ से ज्यादा अंजुमनों ने नौहों से कर्बला के शहीदों को अकीदत पेश की। जुलूस के आरंभ में मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह निकाला गया। यह मशहूर जुलूस अंजुमन अलमदारिया हुसैनाबाद के नेतृत्व में निकाला गयाजुलूस में शामिल सभी अंजुमन ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया।
जुलूस का संचालन जौनपुर के मशहूर शायर सहर अर्शी ने किया। जुलूस के दौरान मौलाना सैयद आरजू हुसैन आब्दी ने अपने तकरीर में इमाम हुसैन के मसाज पेश की है और वहां पर मौजूद सभी अजादारों ने खूब गिरिया किया। तकरीर को खिताब करते हुए मौलाना सैयद आरजू हुसैन आब्दी ने कहा कि इमाम हुसैन व उनके 71 साथियों की शहादत पर लोग नजराना-ए-अकीदत पेश करते हैं।
अंजुमन गुंच-ए नसरुल-अजा बड़ागांव, के साथ जुलूस में शामिल सभी अंजुमनों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। जुलूस का आरंभ सोमवार को सुबह 11:00 बजे से किया गया जिसका आयोजन पूरे दिन चलता रहा और अपने प्राचीन मार्ग से भ्रमण करता हुआ शाम लगभग 7:00 बजे हुसैनाबाद स्थित कर्बला पर जाकर संपन्न किया गया। जुलूस को सकुशल संपन्न होने के बाद जुलूस का नेतृत्व कर रहे फिरोज खान, तनवीर करबलाई, मोहसिम खान, निहाल खान ने जुलूस में शिरकत करने वाले सभी अज़ादारो का शुक्रिया अदा किया।
Previous articleजौनपुर : निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
Next articleजौनपुर : धूमधाम से मनाया गया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?