एग्रो के उद्यमियों ने कमिश्नर से मिलकर सौंपा पत्रक

एग्रो के उद्यमियों ने कमिश्नर से मिलकर सौंपा पत्रक

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               करखियाव के उद्यमी गुरुवार को उद्योग कमिश्नर से मिलकर पत्रक सौंपा और एग्रो पार्क में कराए गए कार्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।एग्रो पार्क करखियाव के उद्यमी इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले उद्योग कमिश्नर उमेश सिंह  के कार्यालय में मिले और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस दौरान उद्यमियों ने एग्रो पार्क में हो रहे कार्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अन्य मांगों के बाबत पत्रक सौंपा। जिसमें उद्यमियों के साथ नियमित बैठक अधिकारियों संग करने, जलजमाव की व्यवस्था को खत्म करने की मांग की।
इस दौरान एग्रो पार्क के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया, संरक्षक कमल अग्रवाल, बीएन दुबे, शुभम अग्रवाल, आनंद जायसवल, बृजेश गुप्ता, रवि गुप्ता, रजनीश दीक्षित समेत अनेक उद्यमी रहे।
Previous articleधर्मापुर के गया पहलवान ने सुल्तानपुर के अंगद को किया चित
Next articleजश्न-ए-आज़ादी पर ‘एक शाम वतन के नाम’ ऑल इंडिया मुशायरा, कवि सम्मेलन 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?