एटा : जयमाल के बाद पता चली सच्चाई तो दुल्हन ने किया शादी से इंकार 

एटा : जयमाल के बाद पता चली सच्चाई तो दुल्हन ने किया शादी से इंकार 

# दुल्हे को रिश्तेदारों समेत खानी पड़ी हवालात की हवा 

एटा/लखनऊ। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
           एटा में शादी के मंडप में पहुंचे दूल्हे को रिश्तेदारों सहित हवालात की हवा खानी पड़ गई। दरअसल, जयमाल कार्यक्रम के बाद दुल्हन ने शादी करने से साफ-साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी और सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को हवालात ले गई।
जानकारी के अनुसार, एटा के रहने वाले युवक निर्मल की शादी छिबरामऊ की लड़की के साथ तय हुई थी। निर्मल के परिजन ने लड़की पक्ष को बताया कि लड़का रेलवे विभाग में अफसर के पद पर तैनात है। इसके बाद शादी में दहेज के रूप में 20 लाख रुपए की बात तय हुई। शुक्रवार को एटा के रामा पैलेस गेस्ट हाउस में शादी का आयोजन था। शादी की रस्में पूरी हो रही थीं, उसी दौरान जयमाल कार्यक्रम के बाद दुल्हन को दूल्हे की नौकरी का सच पता लग गया। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के इस फर्जीवाड़े से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को हवालात ले गई। दुल्हन के परिजन का कहना है कि लड़के पक्ष को दिए गए 20 लाख रुपए वापस दिलाए जाएं और दूल्हे पर फर्जीवाड़े के लिए कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
लड़की के पिता ने कहा कि बेटी के साथ धोखा हुआ है। झांसे में रखकर रिश्ता तय कर दिया। जब विवाद होने लगा तो आई कार्ड देखने के लिए मांगा, लेकिन कोई आईकार्ड नहीं दिखा सके। ऐसे फ्रॉड आदमी के साथ हम अपनी लड़की का जीवन खतरे में नहीं डालेंगे। हम चाहते हैं कि हमारा पैसा वापस मिल जाए, पुलिस इन पर कार्रवाई करे।
Previous articleजौनपुर : प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे धर्मांतरण को पुलिस ने रोका
Next articleलखनऊ : देखते ही देखते कार बनी आग का गोला, 1090 चौराहे की घटना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?