एडवोकेट उर्वशी सिंह को लखनऊ में ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
जनपद की प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट एवं अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट उर्वशी सिंह को सामाजिक सरोकारों,मानव सेवा,रक्तदान जागरुकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान रविवार को लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित ‘संवेदनाझ 2’ नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड समारोह के दौरान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा प्रदान किया गया।सम्मान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की मान्यता के साथ दिया गया।

समारोह में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान,राज्यमंत्री विरजा कुमार गोयल, संदीप बंसल आदि गणमान्य अतिथियों ने उर्वशी सिंह को सम्मानित किया।उर्वशी सिंह वर्तमान में महिला थाना जौनपुर में आपसी विवादों का सुलह-समझौते के माध्यम से समाधान कर बिखरते परिवारों को जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

इसके साथ ही वे अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से रक्तदान जागरूकता,जरूरतमंदों की सहायता,स्वास्थ्य, शिक्षा,महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरुकता से जुड़े विभिन्न अभियानों का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं।उनके नेतृत्व में संस्था ने मानव सेवा और जनहित के अनेक कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया है।सम्मान प्राप्त करने के बाद उर्वशी सिंह ने कहा कि”यह सम्मान उन सभी रक्तदाताओं को समर्पित है,जो निस्वार्थ भाव से मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य से जुड़े हैं।”

















