एफआरसीटी संगठन की नई इकाई की हुई घोषणा

एफआरसीटी संगठन की नई इकाई की हुई घोषणा

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
             समाजसेवा और संगठन विस्तार को नई गति देते हुए फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT) ने शाहगंज व सुइथाकलां ब्लॉक में इकाई का गठन किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शाहगंज ब्लॉक में पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी शांतिभूषण यादव को ब्लॉक अध्यक्ष और प्रियंका गौतम को महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जिसमें राजेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार शुक्ल को कोषाध्यक्ष, सुभाष चंद्र, दीपचंद यादव, रवि राव गौतम को उपाध्यक्ष, जीतेन्द्र कुमार बिंद को प्रवक्ता, रविन्द्र प्रताप को मंत्री, रामदयाल विश्वकर्मा, सर्वेश कुमार पाल, संघप्रिय बौद्ध को संगठन मंत्री, महेन्द्र कुमार पाल, सर्वेश चंद यादव को संयुक्त मंत्री, विजय कुमार बौद्ध को मीडिया प्रभारी बनाया गया। विकासखण्ड खुटहन से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
जिसमें जयप्रकाश यादव को उपाध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार को संगठन मंत्री तथा विजय प्रताप मौर्य को उपाध्यक्ष पद सौंपा गया। नवनियुक्त अध्यक्षों को संगठन की हर घर FRCT योजना को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वाराणसी दिनेश कुमार यादव, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री गुलाब चंद प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शरण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शम्स तबरेज ने किया।
Previous articleपूर्व प्रधान के बेटे का हरियाणा की झाड़ी में शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम
Next articleखुद को घिरता देख बाइक और बकरी छोड़ भागे चोर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?