एलडीए के जेई व सुपरवाइजर 7.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस का ट्रैप

एलडीए के जेई व सुपरवाइजर 7.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार,विजिलेंस का ट्रैप

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
              भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के एक जूनियर इंजीनियर,एक सुपरवाइजर और उनके एक निजी सहयोगी को 7.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।कार्रवाई के बाद एलडीए मुख्यालय में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार,गोमतीनगर स्थित एलडीए मुख्यालय के गेट के पास विजिलेंस टीम ने जोन-5 में तैनात जेई दिनेश कुमार वर्मा को 7.50 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए दबोच लिया।
इस मामले में सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और निजी सहयोगी श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,एक बिल्डर की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का हवाला देकर निर्माण कार्य रुकवाने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि निर्माण कार्य जारी रखने के एवज में आरोपितों ने 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
बिल्डर ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया।पहली किस्त के रुप में 7.50 लाख रुपये लेते समय विजिलेंस ने तीनों आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।विजिलेंस टीम ने आरोपितों के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद एलडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।
Previous articleकांवड़ यात्रा: यूपी के 7 जिलों में शराब और मीट की दुकानें बंद, कई जगह प्याज-लहसुन पर भी रोक
Next articleपुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी रवि यादव प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच जारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?