एसडीएम ने दिलाई मनोनीत सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ
# पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी और रैक प्वाइंट वाली ऐतिहासिक नगर पालिका में ऐतिहासिक विकास होना तय: विधायक
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार दोपहर शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने सभी पांच मनोनीत सभासदों को माल्यार्पण और अंग वस्त्र पहना कर शुभकामनाएं दीं।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि नगर पालिका का परिवार बढ़ा है,अब चेयरमैन समेत 26 से बढ़कर 31 लोगों का परिवार हो गया।

मनोनीत सभासदों को संबोधित कर कहा कि नई और ऐतिहासिक जिम्मेदारी मिली है तो विकास कार्य भी ऐतिहासिक होंगे।उन्होंने कहा शाहगंज नगर पालिका को सबसे बड़ी गल्ला मंडी और रैक प्वाइंट के साथ अच्छे नागरिकों का सौभाग्य प्राप्त है।कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मिल रहा है।जिससे किसी भी कार्य को करने के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

कहा सही समय पर प्रस्ताव और कार्य योजना में सम्मिलित होने पर विकास की रफ्तार को रुकने नहीं दिया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने विधायक रमेश सिंह को विकास पुरुष बताते हुए कम समय में बहुमुखी विकास बताया।कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल,भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल,बेचन सिंह,निशिकांत जायसवाल,रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।

मनोनीत सभासदों सर्वेश चौरसिया,श्यामजी गुप्ता, रूपेश जायसवाल,महेंद्र वर्मा एडवोकेट,चंद्रेश निषाद आदि ने अपने संबोधन में नगर के विकास का संकल्प लिया। संचालन रविकांत जायसवाल ने किया।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव,पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल,चिंताहरण शर्मा,विनय कुमार सिंह, सीताराम,रामप्रसाद मोदनवाल,सुनील अग्रहरि,गणेश चौहान,अर्पित जायसवाल,विजय जायसवाल,संदीप जायसवाल,राजीव सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


















