31.1 C
Delhi
Friday, May 10, 2024

कच्ची शराब व शराब बनाने के सामान संग दो गिरफ्तार

कच्ची शराब व शराब बनाने के सामान संग दो गिरफ्तार

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
               सोंगर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने के सामानों संग दो आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों पर आवश्यक कारवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह के अनुसार मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार की सुबह सोंगर ईंट भट्ठे पर अवैध कच्ची शराब व शराब भट्ठी के अतिरिक्त बनाने के उपकरण के साथ दो आरोपित अनिल उमराव पुत्र सोमरा निवासी बीजू पाड़ा थाना चानहो जिला रांची झारखंड और कुंदन उमराव पुत्र सुका निवासी चोरयां थाना चानहो जिला रांची झारखंड को मौके से गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पांच ड्रम में करीब 250 लीटर लहन को नष्ट किया गया। दोनों को थाने लाकर गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37312292
Total Visitors
690
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This