करेंट की चपेट में आकर झुलसे बंदर का कराया गया उपचार

करेंट की चपेट में आकर झुलसे बंदर का कराया गया उपचार

शाहगंज, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
              सेण्ट थामस रोड स्थित ट्रांसफार्मर से करेंट की चपेट में आकर एक बंदर बुरी तरह झुलस कर बेहोश हो गया।आनन-फानन में उसे पालीवाल पेट्स क्लीनिक पर ले जाकर उसका उपचार कराया गया।बताया जा रहा है कि शनिवार पूर्वाह्न उक्त रोड पर एक बंदर चहलकदमी के दौरान रोड के किनारे लगे ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रहा था, तभी वह करेंट की चपेट में आ गया और उसका पिछला दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गया।हादसे के बाद वह बेहोश होकर पड़ा रहा।
इसी बीच क्षेत्रीय निवासी ओपी सिंह की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने आनन-फानन में उसे नगर निवासी प्रशांत अग्रहरि की मदद से सुल्तानपुर रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक के सहायक कृष्णा प्रजापति द्वारा उसे राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
Previous articleबुजुर्ग महिला की पुश्तैनी जमीन पर ‘जंग’, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
Next articleबेटे की मौत की खबर पाते ही फफक पड़ी कैलाशी, गांव में पसरा सन्नाटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?