कांग्रेस ने हमारे राजा का सम्मान नहीं किया, जिसके हकदार थे: अनिल राजभर

कांग्रेस ने हमारे राजा का सम्मान नहीं किया, जिसके हकदार थे: अनिल राजभर

# महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा पर दिया विशेष बल, आजमगढ़ के कार्यक्रम में शामिल होने का किया आह्वान

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री अनिल राजभर का शुक्रवार को खेतासराय स्थित एक मैरेज हाल में आगमन हुआ। कार्यकार्ताओं संग बैठक कर आगामी 22 फरवरी को आजमगढ़ जनपद के माहुल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जनसामान्य से बड़ी संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।मंत्री अनिल राजभर का खेतासराय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज़ादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने हमारे महाराज सुहेलदेव राजभर का वो सम्मान नहीं किया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज जी भारतीय इतिहास के उन महान नायकों में हैं, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध अद्भुत वीरता का परिचय दिया। उन्होंने न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कहा इतिहास के पन्नों में महाराज सुहेलदेव के साथ अन्याय हुआ है और उन्हें वह स्थान नहीं दिया गया, जिसके वे वास्तविक हकदार थे।
आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी को उनके बलिदान, रणनीतिक कौशल और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराया जाए,जो केवल एक योद्धा नहीं बल्कि शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के स्वाभिमान और आत्मसम्मान के प्रतीक थे।उन्होंने समाज को एकजुट कर विदेशी ताकतों को परास्त किया और यह संदेश दिया कि जब समाज संगठित होता है तो कोई भी शक्ति उसे कमजोर नहीं कर सकती।उन्होंने कहा माहुल में आयोजित होने वाला कार्यक्रम इतिहास,संस्कृति और सामाजिक चेतना को जागृत करने वाला होगा, जिसमें देश-प्रदेश से लोग भाग लेंगे।
यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि महान योद्धा महाराज सुहेलदेव के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्ररक्षा के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम होगा।इस कार्यक्रम में राजभर समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों को भी जोड़ने पर बल दिया ताकि अपनी देश की सांस्कृतिक, सनातन को बढ़ावा मिलें।अंत में मंत्री अनिल राजभर ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि 22 फरवरी को माहुल पहुंचकर महाराज सुहेलदेव के सम्मान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, राजू बिन्द, प्रमोद राजभर, सफर शेख, राकेश राजभर, बलिहारी राजभर, सोनू बिन्द, हरेंद्र यादव, लखन्दर राजभर, अशोक राजभर, बलिराम राजभर, डॉ. सर्वेश राजभर, जवाहर राजभर, अम्बिका राजभर, अजय राजभर, अरविंद राजभर, अश्विनी गौतम आदि मौजूद रहे।संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने किया।
Previous articleखेल से छात्राओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है: डॉ. संजय वर्मा
Next articleगौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?