कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ, एक माह तक मिलेगी सेवा

कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ,एक माह तक मिलेगी सेवा

पिंडरा,वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी,ब्लॉक इकाई पिंडरा के संयुक्त तत्वावधान में रमईपुर स्थित बगीचे में रविवार को नि:शुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।शिविर का उद्घाटन हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लॉक प्रभारी श्रवण मिश्रा ने फीता काटकर किया।
शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा, विश्राम,शुद्ध पेयजल, जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।आयोजकों के अनुसार यह सेवा शिविर पूरे एक माह तक संचालित होगा,जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।ब्लॉक प्रभारी श्रवण मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल के निवर्तमान प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा सनातन संस्कृति से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा लगाया गया यह सेवा शिविर सेवा और समर्पण की इसी भावना का प्रतीक है।इस अवसर पर निर्मल सिंह धीरू,शुभ नारायण सिंह,वीरेंद्र मिश्रा,पंकज प्रजापति,रामकुमार पाल,संतोष मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, वैभव सिंह,प्रकाश पाल,अनुराग कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं कांवड़िया मौजूद रहे।
Previous articleपुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी रवि यादव प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच जारी
Next articleजमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो हंसिया व दो डंडे बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?