कानपुर में दोहरा हत्याकांड, बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या

कानपुर में दोहरा हत्याकांड, बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या

कानपुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
               कानपुर में दोहरा हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास डबल मर्डर हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास दोहरे हत्याकांड की यह घटना हुई है। मुन्ना लाल उत्तम (62) और उनकी पत्नी राजदेवी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटना रात 2:00 बजे की है।

बताया जा रहा है कि बेटी कोमल ऊपर सो रही थी। जब नीचे आकर देखा तो मां-बाप के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। आनन फानन में उसने भाई अनूप उत्तम को उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लकेर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। बेटे अनूप उत्तम ने अपने सालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीन लोग देर रात घर आए थे और 25 लाख की डिमांड कर रहे थे।
Previous articleमहाराष्ट्र में किसने किया “खेला”, सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद खोल दी पोल..
Next articleसेलफोन स्क्रैप की आड़ में चीन पहुंचा लाखों भारतीयों का डाटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?