काशी द्वार के विरोध में किसानों ने धारण किया कफ़न

काशी द्वार के विरोध में किसानों ने धारण किया कफ़न

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              पिंडरा में प्रस्तावित काशी द्वार आवासीय योजना को लेकर किसान लगातार सरकार से योजना को रद्द करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी क्रम रविवार को चनौली में जुटे किसानों ने फिर सरकार को इस योजना को रद्द करने की मांग की और धरना प्रदर्शन हुए करते हुए कफ़न धारण किया। कहाकि जब तक योजना रद्द नही होगी, किसान कफ़न पहने रहेंगे।
किसानों ने बताया कि  काशी द्वार योजना के विरोध में यह आंदोलन ढाई साल से चल रहा है। किसान नेता संतोष पटेल ने कहाकि योजना से 50 हजार लोग प्रभावित होंगे। इसलिए जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे। किसान नेता रामजी सिंह ने कहा अब तक एयरपोर्ट विस्तारीकरण के नाम पर तीन बार भूमि अधिग्रहण हुई है, सांस्कृतिक संकुल के नाम पर 250 एकड़, सीआरपीएफ कैंप के नाम 30 एकड़ भूमि का पहले ही अधिग्रहण किया जा चुका है।
लेकिन अब हम लोग जमीन नहीं देंगे, हम लोग कफन इसलिए धारण कर रहे हैं कि मरने के बाद किसी से कफ़न मांगना ना पड़े।इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष फतेह नारायण सिंह, कामरेड शिव शंकर शास्त्री व  महिलाओं में इसरावती देवी, जीरा, निर्मला, मंजू, अनीता, सीता, सरोज समेत पुरुष व महिला किसान रहे।
Previous articleताबड़तोड़ फायरिंग कर दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट
Next articleपुत्र की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा जिउतिया व्रत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?