काशी से गया जी के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, रुट और किराया तय
वाराणसी।
तहलका 24×7
पितृपक्ष के दौरान पिंडदान और तर्पण के लिए गया जी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। योगी सरकार काशी से गया तक विशेष बस सेवा शुरु करने जा रही है।बस हर दिन रात आठ बजे वाराणसी कैंट से चलेगी और सुबह चार बजे गया जी पहुंचेगी। यात्रा का किराया 465 रुपये तय किया गया है।

बस वाराणसी से चंदौली, सासाराम, औरंगाबाद और शेरघाटी होते हुए गया जी पहुंचेगी। परिवहन निगम का मानना है कि इस सेवा से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, समय और खर्च बचेगा, साथ ही प्राइवेट वाहनों पर निर्भरता घटेगी। पितृपक्ष में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अगर प्रतिक्रिया सकारात्मक रही तो इस सेवा को नियमित करने पर विचार होगा।

गौरतलब है कि निगम ने लखनऊ से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए भी सीधी बस सेवा शुरु की है। आलमबाग बस टर्मिनल से रात दो बजे चलने वाली यह बस सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसका किराया 862 रुपये है।

















