किसानों को दी गई कम लागत में अधिक उपज की टिप्स

किसानों को दी गई कम लागत में अधिक उपज की टिप्स

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                स्थानीय ब्लाक सभागार में सोमवार को इफको की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कम लागत में अधिक उपज और व्यावसायिक खेती और नैनो यूरिया की उपयोगिता उसके फायदे की जानकारी दी गई।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी काशी प्रसाद सोनकर ने किसानों के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में इस प्रकार की गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर इफको के एरिया मैनेजर संजय यादव ने किसानों को प्रभावशाली उर्वरक तरल नैनो यूरिया के बारे में जानकारी दी। बताया कि यह उत्पाद उत्कृष्ट गुणवत्ता वाला है और पर्यावरण का मित्र है और इसे कैरी करना आसान और सस्ता है।

इस मौके पर केराकत के एडीओ एजी एके सिंह, एडीओ को-आपरेटिव अशोक कुमार सिंह, डोभी के सुभाष चंद्र, जलालपुर के रत्नेश सिंह ने भी किसानों को क़ृषि और सहकारिता से संबंधित अपनी अपनी जानकारी साझा की। गोष्ठी के बीच में बेलहरी गांव के किसान रविन्द्र नाथ सिंह, रघुवर मौर्या, डेढूआना के महेन्द्र सिंह, सिझवारा के अखिलेश मौर्या और बीरीबारी गांव के सरपंच अरुण सिंह को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता बीडीओ काशी सोनकर और संचालन एके सिंह ने किया।
Previous articleजौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से घायल
Next articleजौनपुर : गायब युवक का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?