केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया विकास योजनाओं की समीक्षा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री, भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम की समीक्षा की गई। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं का संतृप्तिकरण की समीक्षा की।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जनपद में 218 न्याय पंचायतों में डिस्कवरी लैब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 11 न्याय पंचायत में डिस्कवरी लैब बनाई जा चुकी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि डिस्कवरी लैब बनाए जाने का उद्देश्य यह है कि बच्चों के मन में बचपन से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा की जाए।
मंत्री ने मनरेगा के तहत कराये जा रहे अमृत सरोवर एवं खेल मैदान की समीक्षा की। जनपद में अटल मनरेगा पार्क 21 के सापेक्ष कुल 46 पार्क बनाये गए है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इत्र बनाने के लिए 60 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया हैं। महिलाओं को धूपबत्ती एवं पैकेजिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। केराकत में वाशिंग पाउडर का निर्माण किया जा रहा है। समूहों के द्वारा मधुमक्खी पालन, शहद पालन, अचार मुरब्बा बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि समूहों को बैंक कोआपरेट करें। सामुदायिक शौचालयों का संचालन समूहों के द्वारा किया जा रहा है।

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कितने लोगो को जॉब दिलाया गया, जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 171 लोगो को रोजगार दिलाया गया एवं प्रत्येक सप्ताह मेले का आयोजन कर रोजगार दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़को की समीक्षा की और जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि खराब सड़कों की मरम्मत तत्काल कराई जाए। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्धा, दिव्यांग पेंशन की समीक्षा की और निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करा ली जाए। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी एवं ग्रामीण की समीक्षा की और निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलाया जाएं।


















