35.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

केशव मौर्या बोले… कसीदे गढ़ने पर भी नहीं थमेगा बुलडोजर का एक्शन

केशव मौर्या बोले… कसीदे गढ़ने पर भी नहीं थमेगा बुलडोजर का एक्शन

# अतीक अहमद ने किया था मुख्यमंत्री योगीजी की तारीफ

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
              प्रयागराज में पेशी के दौरान माफिया अतीक अहमद ने योगी आदित्यनाथ को ईमानदार और बहादुर बताया था। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अपराधियों के तारीफ करने के बावजूद बुलडोजर का एक्शन नहीं थमेगा। अपराधी सिर्फ अपराधी होते हैं। सूबे में अपराधियों के खिलाफ चलने वाला अभियान लगातार जारी रहेगा।

# पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों को दी बधाई

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज पुलिस स्मृति दिवस भी है। उत्तर प्रदेश को सुरक्षित बनाने में पुलिस का अहम रोल है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश एक सुरक्षित स्थान बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जो अपराधी तारीफ कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कानून के नियम लागू होते हैं।

# पूर्वांचल विश्वविद्यालय के भवन का उद्घाटन किया

शुक्रवार की दोपहर 1:40 मिनट पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य  पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रज्जू भैया भौतिक संस्थान और अशोक सिंघल परंपरागत विज्ञान के भवन के उद्घाटन के लिए आए हुए थे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के एकलव्य स्टेडियम में हेलीपैड से उतरने के बाद उन्होंने वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान बदस्तूर जारी रहेगा। अतीक अहमद द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि तारीफ करने से किसी भी अपराधी के खिलाफ कार्यवाही नहीं रुकेगी।

# बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बताया कि प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। निकाय चुनाव में भी भारी बहुमत से भाजपा सीट जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर सीट पर कमल खिलेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37148605
Total Visitors
392
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बाइक से गिरकर किशोर की मौत, साथी घायल

बाइक से गिरकर किशोर की मौत, साथी घायल पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7            फूलपुर थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This