कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, दो के खिलाफ केस दर्ज

कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी,दो के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
            थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने दो युवकों पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।पीड़िता के अनुसार वह 25 मई को जमुनियां डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी।
बिशुनपुर के पास रास्ते में बद्दोपुर, शाहगंज निवासी मो. कैफ पुत्र गुलाम हुसैन ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध करने पर भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं। बाद में परिजनों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आया।
आरोप है कि 27 मई की शाम जब युवती बाजार से सामान लेकर लौट रही थी,तब ऊचवांडीह के पास मुख्य मार्ग पर मो. कैफ अपने साथी अरशद शेख पुत्र नूर मोहम्मद निवासी तिसौली,खुटहन के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा।दोनों ने उसे रोककर छेड़खानी की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी ।
Previous articleसूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही घायल
Next articleयूपी को चार साल बाद मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण बने प्रदेश पुलिस प्रमुख
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?