कोडीन कफ सिरप: जौनपुर पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी

कोडीन कफ सिरप: जौनपुर पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
                कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।मामले में जिले से पहली गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने शशांक मौर्या को गिरफ्तार किया है।आरोपी के फर्म का नाम न्यू मिलन सुपर फार्मा बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार इस मामले में कोतवाली में पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
पुलिस जब्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरु करने की तैयारी में है। इस संबंध में जानकारी देते क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि मामले में कुल 22 लोगों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की संपत्तियों की भी गहन जांच की जा रही है। सीओ सिटी ने बताया कि पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है, जो भी लोग इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।
Previous articleट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
Next articleमौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?