कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल की चंदौली में मौत

कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल की चंदौली में मौत

# एक फोन कॉल के बाद बगैर सूचना के घर चला गया था दीवान

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
            बीते 8 मई को पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर शाहगंज कोतवाली में तैनाती के लिए पहुंचा हेड कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान बीते शनिवार को घर से आए फोन कॉल के बाद अचानक घर चला गया। अब उसके मौत की खबर सामने आई है। मौत कैसे हुई इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।चंदौली जनपद के पिपरी  निवासी सतेंद्र कुमार गौड़ जो पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात था।
बीते 8 मई को पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर शाहगंज कोतवाली पहुंचा, जहां बीते शनिवार को घर से एक फोन उसके मोबाइल पर आया, जिसके बाद सत्येंद्र ने आनन फानन में अधिकारी को बगैर कोई सूचना दिए अपने घर चंदौली चला गया। इन सबके बीच मंगलवार की देर रात जानकारी मिली कि हेड कांस्टेबल सत्येंद्र की वाराणसी एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने कहा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारा मामला सामने आ जाएगा। फिलहाल मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
Previous articleछेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 के सिपाही ने मचाया तांडव 
Next article15 नामजद कई अज्ञात पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, युवती समेत पांच गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?