30.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

कोरोना वारियर्स आंगनबाड़ी और आशाओं का योगदान अतुल्यनीय- रागिनी सिंह

कोरोना वारियर्स आंगनबाड़ी और आशाओं का योगदान अतुल्यनीय- रागिनी सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पोषण अभियान दिवस के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पीएससी पर आशा बहनो एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने उपस्थित आशा बहनों का हौसला बुलन्द करते हुए कहा कि कोरोना वारियर्स आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की इस उपलब्धि को प्राप्त करने में आंगनबाड़ी, आशाओं का अथक परिश्रम और निस्वार्थ सेवा अहम है। कोरोना काल में सभी ने मिलकर जरूरतमंद लोगों को संकट के समय में भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराकर भरपूर सहयोग किया है। उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 ने देश-दुनिया को अभूतपूर्व रूप से प्रभावित किया है, विशेष रूप से कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक रही है। कोरोना से युद्ध में अग्रिम पंक्ति में खडे़ कोरोना वॉरियर्स की अहम भूमिका रही है। कोविड पर नियंत्रण एवं इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए देश भर में वैक्सीनेशन चलाया जा रहा है।
यह कार्यक्रम पाँचों विधानसभा के विभिन्न मंडलों पर संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, अंशु कुशवाहा, चेतना श्रीवास्तव, जिला मंत्री कनक सिंह, डॉ तंजीला रहमान, मंडल अध्यक्ष कुसुम सिंह, ममता गिरी, अरुणा पाण्डेय, दिव्या सिंह, पिंकी सिंह, मंडल अध्यक्ष कुसुम गुप्ता, अर्चना सिंह आदि उपस्थित रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37237988
Total Visitors
789
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This